नए साल में चंबल रिवर फ्रंट की सौगात शहर वासियों को मिलेगी। रिवर फ्रंट पर विकसित किए जा रहे विश्व स्तरीय मॉन्यूमेंट्स, विभिन्न घाट सहित पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने वाले सभी हेरिटेज लुक प्रदान करने वाले काम अंतिम दौर में हैं।
रिवरफ्रंट के दोनों ओर फिनिशिंग का काम चल रहा हैं। नगर विकास न्यास के ओएसडी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी, आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया ने चंबल रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया। नयापुरा बावड़ी से निरीक्षण की शुरुआत की गई।
इसके बाद लगातार रिवर फ्रंट पर विकसित किए गए विभिन्न घाट, वर्ल्ड हेरिटेज सहित तमाम कार्यों का निरीक्षण कर विशेष निर्देश दिए।
इस दौरान नगर विकास न्यास के मुख्य अभियंता समेत अभियंताओं की टीम मौजूद रही। आर्किटेक्ट अनूप ने बताया कि चंबल रिवर फ्रेंड की सौगात जल्द ही लोगों को मिलेगी।
यह 6 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट है जहां कई रिकॉर्ड बनेंगे। यहां बेहतरीन घाट बनाए गए हैं तो सबसे बड़ी घंटी यही लगाई जाएगी।
सबसे बड़ी नंदी की मूर्ति नहीं लगेगी। इसके अलावा सबसे बड़ा म्यूजिकल फाउंटेन शो भी यही होगा। सभी काम लास्ट स्टेज में है और जल्द पूरे करने के निर्देश यूआईटी को दिए गए है।