Doodle for Google 2022: गूगल के लिए 'डूडल' प्रतियोगिता, कोलकाता के श्लोक बने विजेता

बाल दिवस के मौके पर गूगल ने Google 2022 भारत के लिए डूडल के विजेता की घोषणा की

कोलकाता के रहने वाले श्लोक मुखर्जी  को उनके मोटिवेशनल डूडल 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' के लिए विजेता घोषित किया गया है।

14 नवंबर 2022 को श्लोक का डूडल Google.co.in पर 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है।

श्लोक ने कहा, “अगले 25 वर्षों में, मेरे भारत में वैज्ञानिक मानवता की बेहतरी के लिए अपने स्वयं के पर्यावरण के अनुकूल रोबोट विकसित करेंगे। भारत के पास पृथ्वी से अंतरिक्ष तक नियमित अंतरिक्ष यात्राएं होंगी

2022 डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता की वैश्विक विजेता फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका की सोफी अराग-लियू हैं

सोफी का 'नॉट अलोन' शीर्षक का चित्रण बहुत प्रभावशाली है।

इस वर्ष की प्रतियोगिता में भारत भर के 100 से अधिक शहरों से कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों से 115,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं थी।