England vs Iran FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi:
FIFA World Cup के दूसरे दिन सोमवार (21 नवंबर) को England ने अपने World Cup अभियान का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। उसने Iran को 6-2 से हरा दिया। England के लिए मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल दागे। Bukayo Saka ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा Jude Bellingham, Raheem Sterling, Marcus Rashford और Jack Grealish ने भी स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया।
England ने World Cup में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया। उसने Iran को 6-2 से हरा दिया। English टीम ने इस जीत के साथ दूसरी टीम को यह चेतावनी दे दी है कि उसे कोई हल्के में न ले। टीम World Cup में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सकी। उसने पिछली बार 2018 में Panama को 6-1 से हराया था।
England के मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल किए। Arsenal के लिए क्लब मुकाबले में खेलने वाले Bukayo Saka ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा Rahim Sterling, Jude Bellingham, Jack Grealish और Marcus Rashford ने एक-एक गोल किए। Iran के हिस्से में दो गोल आए। दोनों गोल Mehdi Taremi ने किए।
England ने मैच में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। Jude Bellingham ने 35वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। यह उनके International carrier का भी पहला गोल था। उनके बाद Bukayo Saka ने 43वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफटाइम के इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में Rahim Sterling ने टीम का तीसरा गोल किया।
हाफटाइम के बाद Bukayo Saka ने 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। यह टीम का चौथा गोल था। 70वें मिनट में England ने एक साथ चार बदलाव किए। Marcus Rashford, Eric Dier, Jack Grealish और Phil Foden को भेजा। Marcus Rashford ने मैदान पर उतरते ही गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने टीम का पांचवां गोल किया। उनके बाद निर्धारित 90 मिनट से ठीक पहले Jack Grealish ने भी अपना नाम स्कोरकार्ड में लिखवा लिया। उन्होंने 89वें मिनट में गोल किया। England का अगला मुकाबला अब 26 नवंबर को America से होगा। वहीं, Iran 25 नवंबर को Wales के खिलाफ खेलेगा।
Manchester City के लिए club football खेलने वाले Jack Grealish ने मैच में England का छठा गोल किया। उन्होंने Callum Wilson के पास पर 89वें मिनट में गोल दागा। England ने World Cup में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। उसने 2018 विश्व कप में Panama के खिलाफ 6-1 से जीत हासिल की थी।
70वें मिनट में मैदान पर उतरे Marcus Rashford ने उतरते ही गोल दाग दिया। उन्होंने कप्तान Harry Kane के पास पर 71वें मिनट में शानदार गोल किया। Harry Kane को 75वें मिनट में बाहर बुलाया गया। उनके स्थान पर Callum Wilson को भेजा गया। इस तरह England ने मैच में अपने सभी पांच substitute उतार लिए हैं। Harry Kane के बाहर जाने के बाद Kieran Trippier के हाथ में फिलहाल कप्तानी है।