Skip to content

नशे में मारपीट, गुस्सा और फिर जेल की हवा… कौन है ENGLAND का सबसे बड़ा MATCH WINNER जो है ‘BAD BOY CRICKETER’

ENGLAND क्रिकेट टीम के STAR ALLROUNDER BEN STOKES ने हाल ही में T20 WORLD CUP में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को दूसरी बार CHAMPION बनाया। हालांकि वह ENGLAND के सबसे बड़े MATCH WINNER खिलाड़ी हैं लेकिन BEN STOKES का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं STOKES से जुड़े कुछ चर्चित विवाद।

ENGLAND CRICKET का सबसे बड़ा BAD BOY

ENGLAND CRICKET TEAM की इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान एक ऐसे खिलाड़ी की है जो मैदान के बाहर एक BAD BOY की IMAGE रखते हैं। यह एक ऐसा खिलाड़ी जो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है। शराब के नशे में तो वह और भी खतरनाक हो जाता है। इस कारण उसे जेल की हवा भी खानी पड़ी, लेकिन फिर वह ENGLAND CRICKET का ऐसा सितारा है जिसकी गिनती अब देश के महान खिलाड़ियों में होती है। यह वही खिलाड़ी है जिसने ENGLAND के लिए एक नहीं कई मुश्किल मैचों में जीत दिलाकर टीम को चैंपियन बनाया है।

इस खिलाड़ी ने दिलाए टीम को दो-दो WORLD CUP

यह कोई और नहीं बल्कि allrounder BEN STOKES हैं। वही BEN STOKES जिसने अपने जुझारू खेल से ENGLAND को 2019 में Headingley में हारे हुए टेस्ट मैच में जीत दिलाए। वही BEN STOKES जिसने ENGLAND को 2019 में One day WORLD CUP जिताया और अब 2022 में अंत बल्लेबाजी कर टीम को दूसरी बार T20 WORLD CUP का खिताब दिलाया। ऐसे में आइए जानते हैं ENGLAND के इस BAD BOY CRICKETER से जुड़े कुछ चर्चित विवाद के बारे में।

2011 में पहली बार पुलिस से हुआ था सामना

STOKES सबसे पहली बार 2011 में चर्चा आए थे जब उन्हें Durham Police के काम बाधा पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जब STOKES को गिरफ्तार किया था तो वह शराब के नशे में धुत्त थे। इसके बाद उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा था।

शराब पीने के कारण AUSTRALIA भेज गया था वापस

STOKES और विवाद का चोली दामन का साथ हो चुका था। साल 2013 में जब ENGLAND की टीम AUSTRALIA दौरे पर गई थी तो STOKES भी टीम के सदस्य थे लेकिन AUSTRALIA के पहुंचने के बाद STOKES ने नियम के विरुद्ध जाकर शराब पी लिया जिसके कारण उन्हें वापस भेज दिया गया था। इस घटना के बाद भी खूब हो हल्ला मचा था।

CLUB में मारपीट कर गए थे जेल

इसके बाद साल 2017 में उन्हें जेल की सजा भी हुई। BRISTOL के एक CLUB में शराब पीकर मारपीट के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इस झगड़े में STOKES ने दो लोगों को मारा था जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।